Pyaj khane ke Fayde aur nuksan | लाल प्याज खाने के फायदे

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है ।आओ जाने Pyaj khane ke fayde प्याज से होने वाले फायदों के बारे में। प्याज में बहुत सारी बिमारियों से लड़ने वाले गुण छुपे हुए होते है | प्याज के बिना आप किसी सब्जी की कल्पना भी नही कर सकते | कच्चे प्याज सलाद और चटनी के रूप में भी खाया जाता है |

Benefits of Onion in Hindi इसका सेवन करने से हमे प्रचूर मात्रा में विटामिन और कैल्शियम जैसे पौषक तत्व मिलते है |कच्चा प्याज खाना हमारे शारीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कैल्सियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और साथ ही कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर से कई गंभीर बिमारियो को दूर करते हैं। तो चलिए जानते हैं कच्चा प्याज खाने से हमारे शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं

सामान्यतः प्याज में प्राकृतिक शक्कर ,विटामिन्स ए ,बी-6 ,सी ,और इ पाया जाता हैं.इसके अलावे मिनरल्स जैसे सोडियम ,पोटैशियम,आयरन,दिएट्री फाइबर होता हैं प्याज फोलिक एसिड का भी सबसे अच्छा स्त्रोत हैं। अगर आप रोज अपने खाने में प्याज शामिल करते हो तो, आप डॉक्टर के पास जाना भी भूल जाओंगे। आओ जाने प्याज से होने वाले फायदों के बारे में।

Pyaj khane ke fayde

गले की खराश मिटाए –
यदि आप सर्दी, कफ या खराश से पीड़ित हैं तो प्याज का रस पीजिए। इसमें गुड़ या शहद मिलाकर पीना अधिक लाभकारी होता है।

 

खून बहने की समस्या खत्म करें –

नाक से खून बह रहा हो तो कच्चा प्याज काट कर सूंघ लीजिए। इसके अलावा यदि पाइल्स की समस्या हो तो सफेद प्याज खाना शुरू कर दें।

 

डायबिटीज करे कंट्रोल –

रोजाना प्याज खाने से इंसुलिन पैदा होता है। यदि आप डायबिटिक के मरीज़ हैं तो इसे खाने के साथ रोज सलाद के रूप में खाएं।

 

दिल से संबंधित बीमारियां खत्म करें –

कच्चा प्याज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें मिथाइल सल्फाइड और अमीनो एसिड होता है। इसीलिए यह कोलेस्ट्रॉल को भी काबू में रखता है और दिल को बीमारियों से बचाता है।

 

खून की कमी ठीक करे –

रोजाना प्याज खाने से खून की कमी दूर होती है।

 

यह भी पढ़ें – Aloo Khane Ke Fayde देसी टिप्स और ट्रिक्स आलू खाने के फायदे और नुकसान

यह भी पढ़ें – Tamatar ke fayde रोज एक टमाटर खाने के फायदे, ये बीमारियां रहेगी आप से दूर

 

 

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करे –

हरा प्याज खाने के कई फायदे हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुण के कारण ही इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है।

आज हम आपको प्याज के ऐसे फायदे बताएँगे जिन्हें आपने अभी तक कही नही पढ़े होंगे। वैसे तो प्याज पूरे भारत में पाया जाता है। प्याज सफेद और लाल के भेद से दो प्रकार का होता है। यह प्रकृति में गर्म और खुश्क है। प्याज एक उत्तेजक पदार्थ है इसलिए पाचन-सम्बंधी समस्त विकारों (बीमारी) में इसका प्रयोग किया जाता है। प्याज को लगभग प्रत्येक सब्जी, चपाती, चटनी, सांभर, सूप, सलाद और चाट तक में इस्तेमाल किया जाता है।

प्याज के काटने पर प्याज से तेज गंध आती है। प्याज को सूंघने से बंद नाक खुल जाती है। प्याज कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण करती है, जिसके परिणामस्वरूप कोलेस्ट्रॉल का स्तर घट जाता है। सुबह सोकर उठने पर कच्चे प्याज का 1 चम्मच रस लेना कोलेस्ट्राल का स्तर कम करने के लिए अच्छा रहता है।

हम अपने घर पर प्याज का सलाद एवं सब्जी के रूप में तो उपयोग करते ही हैं, यह एक बेहतरीन औषधि भी है। प्याज एक अति गुणकारी सब्जी हैं। ये सब्जी कम हैं औषिधि ज़्यादा हैं। प्याज नाड़ी संस्थान, शारीरिक, मानसिक, कामशक्ति को ताक़त देता हैं।

 

30+Pyaj khane ke Fayde

कच्चा प्याज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है । प्याज में कई ऐसे तत्व होते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है ।

  1. प्याज में मौजूद रेशे पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद होते है। रोज 1 कच्चा प्याज खाने से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है और पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है।
  2. इसमें मिथाइल सल्फाइड और अमीनो एसिड होने के कारण कच्चा प्याज ब्लडप्रैशर कंट्रोल करने में मदद करता है। रोज 1 कच्चा प्याज खाने से हाई ब्लडप्रैशर को नार्मल रहता है।
  3. रोजाना सुबह खाली पेट 2 चम्मच प्याज का रस पीएं। नियमित रूप से इसका सेवन किडनी स्टोन की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
  4. रोज 1 कच्चा प्याज खाने शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा प्याज में पाए जाने वाले तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बूस्ट करते है।
  5. सर्दी, कफ या खराश को दूर करने के लिए प्याज के रस में गुड़ और शहद मिलाकर पीएं। इससे आपकी खराश, कफ और सर्दी-जुकाम कुछ ही मिनटों में दूर हो जाएंगे।
  6. प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर दो महीनों तक लगातार जोड़ो पर मालिश करने से जोड़ो के दर्द और आमवात में आराम मिलता है।
  7. बाल गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज बहुत ही असरकारी है। गिरते हुए बालों के स्थान पर प्याज का रस रगडने से बाल गिरना बंद हो जाएंगे।
  8. डायबिटीज रोगियों को भोजन के साथ कच्चा प्याज खाना चाहिए। प्याज खाने से शरीर में इंसुलिन का स्तर सामान्य हो जाता है।
  9. प्याज को नमक के साथ मिला कर चबाने से दन्त शूल व मसूड़ों की सूजन में लाभ मिलता है।
  10. प्याज को सिरके में मिलाकर खिलाने से भूख लगने लगती है. ये उन के लिये लाभकारी है जिनकी गर्मी के मौसम में भूख कम हो जाती है।
  11. प्याज खाने से शरीर की योन सकती बढती है। शारीरिक क्षमता को बढाने के लिए पहले से ही प्याज का इस्तेमाल होता आया है।
  12. प्याज में क्रोमियम तत्व पाया जाता हैं जो की रक्त प्रवाह को सुचारू ढंग से चलाता हैं.और शरीर के शक्कर को नियंत्रित रखता हैं।
  13. अगर नाक के रक्त आता हो या नकसीर हो गया हो तो नाक में प्याज के रस का 2,3 बूंद डालने से रक्त आना बंद हो जाता हैं।
  14. अगर गर्मी में लू लगने का ख़तरा हो तो कच्चे प्याज का सेवन लाभप्रद होता हैं ।
  15. प्याज समय से पहले होने वाले झुरियों को भी कम करता हैं.त्वचा को जवान और स्वस्थ रखता हैं।
  16. शरीर को शक्तिशाली बनाना :प्याज शहद और मिश्री को एक साथ मिलाकर खाने से पेट से सम्बंधित रोग खत्म हो जाते हैं और शरीर में ताकत की वृद्धि होती है।
  17. बालों को काले करना :
  18. प्याज को पीसकर बालों पर लेप करने से बाल काले रंग के उगने लगते हैं।
  19. नशा उतारना :
    जो व्यक्ति नशे में होता है उस व्यक्ति को 1 प्याज का रस रोजाना पिलाने से उसका नशा उतर जाता है।
  20. घट्टा (पैर का गोखरू) :
    प्याज का रस प्रतिदिन पैर में लगाने से पैर नर्म हो जाने पर घट्टे को काटकर फेंक दें।
    सांप के काटने पर :
    15 मिलीलीटर प्याज के रस और 15 मिलीलीटर सरसों के तेल को अच्छी तरह मिलाकर रोगी को 1 दिन में 3 बार आधे-आधे घंटे के बाद पिलाने से सांप का जहर उतर जाता है और रोगी ठीक हो जाता है।
  21. आंखों की रोशनी :
    प्याज के रस को शहद में मिलाकर आंखों में लगाने से आंखो की रोशनी तेज होती है।
  22. काले दाग :
    चेहरे के काले दागों पर प्याज का रस लगाने से दागों का कालापन दूर होता है और चेहरे की चमक बढ़ती है।
    नकसीर :
    नकसीर (नाक से खून आने पर) में प्याज का रस नाक में डालने से नाक और गले का संक्रमण ठीक हो करके नकसीर के रोग में लाभ पंहुचता है।
  23. अनिद्रा (नींद का कम आना):
    कच्चा लाल प्याज या पकाये हुए प्याज को गर्म राख में पकाकर या इसका रस 4 चम्मच पीने से नींद अच्छी आती है।
  24. जाला (आंखों की पुतली पर उत्पन्न सफेदी जाला) :
    रूई की बत्ती को प्याज के रस में भिगोकर सुखाकर तिल के तेल में जलाकर लगाने से आंखों का जाला (आंखों की पुतली पर पैदा हुआ सफेद जाला) दूर होता है।
  25. ऐंठन :
    ऐंठन होने और झटके लगने पर प्याज के गर्म-गर्म रस से पैर के तलुओं पर मालिश करने से आराम मिलता है।
    कुत्ते या सियार के काटने पर : प्याज को पीसकर शहद में मिलाकर जानवर के द्वारा काटे हुए अंग (भाग) पर लगाने और प्याज का रस पिलाने से जहर दूर हो जाता है।
  26. मस्से :
    प्याज का रस लगाने से मस्से नष्ट हो जाते हैं।
  27. मिर्गी (अपस्मार) :
    रोजाना सुबह लगभग 72 मिलीलीटर प्याज का रस थोडा-सा पानी मिलाकर पीने से मिर्गी का दौरा बंद हो जाता है। ऐसा कम से कम 40 दिनों तक कर सकते हैं। मिर्गी के दौरे में प्याज का रस सूंघने से होश में आ जाता है।
  28. लू का लगना :
    लगभग 2 ग्राम जीरे के चूर्ण को पीसी हुई प्याज के साथ मिश्री मिलाकर खाने से लू में बहुत लाभ मिलता है।
  29. कान में दर्द : कान में दर्द, कान में पीव और कान में आवाज आना और बहरापन होने पर प्याज के रस को थोड़ा-सा गर्म करके उसकी 5-7 बूंदे कान में डालने से लाभ मिलता है।
  30. पेट में कृमि (कीड़े) और अजीर्ण : 1 चम्मच प्याज के रस को हर 2-2 घंटे के बाद रोगी को पिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं और बदहजमी भी ठीक हो जाती है।
  31. अम्लपित्त (एसिडिटी) : 60 ग्राम सफेद प्याज के टुकड़ों को 30 ग्राम दही में मिलाकर रोजाना 3 बार खाने से कम से कम 7 दिनों तक सेवन करने से अम्लपित्त (एसिडिटी) के रोग में लाभ होता है।
  32. अजीर्ण : लाल प्याज को काटकर उस पर नींबू निचोड़कर खाने से अजीर्ण (भूख का कम लगना) का रोग दूर होता है।
  33. पीलिया : छोटे प्याज को छीलकर उनको चौकोर काटकर सिरके या नींबू के रस में डाल दें, ऊपर से नमक, कालीमिर्च डालकर खा लें, इस तरह रोजाना सुबह और शाम प्याज खाने से पीलिया का रोग दूर होता है।

 

भारत मै प्याज का सबसे ज्यादा उत्पन्न महाराष्ट्र मै होता है उसके बाद कर्नाटक, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, तामिलनाडु और गुजरात का नंबर आता है।

कच्चे प्याज खाने के नुकसान

गैस- अधिक कच्चा प्याज खाने से पेट में गैस, सीने में जलन, उल्टी, ब्लोटिंग जैसी परेशानी होने लगती हैं। इसलिए प्याज को पकाकर खाने की सलाह दी जाती है।

तेज गंध- यदि आप सलाद में या किसी अन्य खाद्य पदार्थ में कच्चे प्याज का करते हैं, तो उसके बाद आपके मुंह से दुर्गंध आने लगती है।
ब्लड शुगर में कमी- कच्चा प्याज ब्लड में शुगर की लेवल को बहुत कम कर सकता है। इसलिए, जिन लोगों को शुगर की समस्या रहती है उन्हें कच्चे प्याज का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूरी लेनी चाहिए।

त्वचा पर रैशेज- कुछ लोगों को स्किन पर प्याज का रस लगाने से खुजली, जलन और रैशेज की परेशानी होने लगती है। तो ऐसे में प्याज के रस का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।

प्रेग्नेंसी- गर्भवती महिलाओं को अक्सर सीने में जलन, उलटी और मतली की परेशानी होती है। ऐसे में कच्चे प्याज का सेवन उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

लिथियम- कच्चे प्याज खाने से शरीर में लिथियम की मात्रा काफी बढ़ सकती है। इसलिए, तनाव में लिथियम की दवा लेने से पहले कच्चे प्याज का सेवन करने के बारे में डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

ब्लड प्रेशर- प्याज के सेवन से सिस्टोलिक व डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर का लेवल घट सकता है। इसलिए, ब्लड प्रेशर की दवा का सेवन करने वाले मरीजों को प्याज खाने के मामले में डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

पेट फूलना और जलन- कच्चे प्याज में पाए जाने वाले घुलनशील फाइबर फ्रुक्टेन की वजह से पेट फूलना और जलन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इसे कम खाने की सलाह दी जाती है।

 

error: Content is protected !!