लहसुन शरीर के अधिकतर हर एक अंग को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। यहां से आप लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य के लिए लहसुन के फायदे लहसुन के औषिधीय गुण, बालों को झड़ने से रोकता है
लहसुन बेहद लाभकारी खाद्य पदार्थ है. लहसुन पुरुषों के लिए बड़ा फायदेमंद माना जाता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की विभिन्न समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं. जानिए लहसुन खाने के फायदे और नुकसान के बारे में. लहसुन में सेलेनियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं. लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण भी पाए जाते हैं.
तो चलिए इस पोस्ट में हमने 13 प्रमुख लहसुन के फायदे के ओर 6 नुकसान के बारे में विस्तार से समझते हैं
13 लहसुन खाने के फायदे Lahsun khane ke Fayde
1. लहसुन के फायदे खून साफ में मददगार- रोजाना के आहार में लहसुन शामिल करना चाहिए क्योंकि लहसुन के सेवन की मात्रा सही होने पर खून साफ रहता है। यह बात हम सभी को अच्छे से पता है कि अगर शरीर अंदर से स्वस्थ रहेगा तो इसका असर बाहर भी दिखाई देगा। वैसे ही अगर खून साफ रहेगा तो आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रोंग रहेगी। लहसुन के लाभ में से एक है कि यह शरीर का तापमान बढ़ाने में मदद करता है। शरीर का तापमान बढ़ने से पसीना निकलता है जिससे प्राकृतिक तरीके से शरीर से टोक्सिन निकालने में मदद मिलती है। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए लहसुन कैसे खाएं के बारे में जानना बेहद जरुरी है। इसके लिए आप दिन में 1-2 लहसुन की कली गर्म पानी के साथ खा सकते हैं।
2. लहसुन के लाभ स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए- लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से कई सारे फायदे मिलते हैं। लहसुन के इस गुण से आप अपनी इम्युनिटी स्ट्रोंग बना सकते हैं। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सामान्य होती है जो शरीर को फ्री रेडिकल के खतरे से बचाकर रखता है। फ्री रेडिकल बाहरी रोगजनक होते हैं जो बीमारी पैदा करने के मुख्य कारण हैं। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी रहती है जिससे इम्यूनिटी स्ट्रोंग होती है और शरीर बीमारियों से बचा रहता है।
3. कोलेस्ट्रॉल- लहसुन के सेवन से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, जो खराब कोलेस्ट्रॉल है के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है. लहसुन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार हो सकती है.
4. वायरल- लहसुन का सेवन वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण शरीर को संक्रमण से दूर कर सेहतमंद रख सकते हैं.
5. सामान्य ब्लड प्रेशर- लहसुन के लाभकारी गुण कई सारे हैं जैसे कि लहसुन के लाभ में से एक यह है कि लहसुन आपका ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। लहसुन में मौजूद सल्फर नमक की मात्रा शरीर में सही बनाए रखता है। खाने में नमक की मात्रा सामान्य रहने से कोई परेशानी नहीं है, बस नमक की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। अगर नमक की मात्रा ज्यादा भी हो जाती है तो लहसुन में मौजूद सल्फर ऐसा ना होने में मदद करता है। इसके साथ ही लहसुन के फायदे दिल को सेहतमंद बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
6. सेहतमंद दिल- दिल को स्वस्थ रखने में लहसुन फायदेमंद है। इससे पहले आपको बताया गया है कि लहसुन के फायदे कैसे खून साफ करने में मदद करते हैं। लहसुन के लाभ की लिस्ट में सेहतमंद दिल भी जुड़ा हुआ है क्योंकि लहसुन के फायदे कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि लहसुन में सल्फर पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल बनाए रखता है। लहसुन के फायदे लेने के लिए आपको पता होना चाहिए कि लहसुन कैसे खाएं। आपको बता दें कि ज्यादा पकाने से लहसुन के औषधीय गुण चल जाते हैं। लहसुन के लाभ लेने के लिए इसको आधा पका हुआ खाना चाहिए जिससे जुड़ी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं।
7. सामान्य शुगर लेवल- हाई ब्लड शुगर होने से डायबिटीज और कई बीमारी जैसे कि मोटापा होने का खतरा बढ़ जाता है। लहसुन के जरिए ऐसे खतरे से बचाव किया जा सकता है। रोजाना सही मात्रा में लहसुन खाने से लहसुन के फायदे प्राप्त कर सकते हैं। लहसुन खाने से अचानक से शुगर लेवल में उछाल नहीं आने देता है। कुवैत के वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए परिक्षण में यह पाया गया कि उबले हुए या फिर कच्चे लहसुन खाने से ब्लड शुगर लेवल कई हद तक कम हो जाता है।
8. सेहतमंद आंत – लहसुन के फायदे आप सुबह उठते ही ले सकते हैं। आपको बता दें कि सुबह सबसे पहले एक कच्चा लहसुन गर्म पानी के साथ खाने से पाचन शक्ति में परेशानी काफी हद तक कम हो जाती है। लहसुन के लाभ एच. पाइलोरी इंफेक्शन के खिलाफ भी दिखाई दिए हैं। लहसुन में एंटी- माइक्रोबियल खूबी होने के कारण पाचन शक्ति बिना किसी परेशाानी से अच्छे से काम करती है। आम आदमी की भाषा में कहा जाए तो लहसुन के फायदे से आपको आंत की समस्या से राहत मिलेगी इसलिए पेट की परेशानी से गुज़र रहे लोगों के लिए लहसुन बहुत फायदेमंद है।
इसके अलावा सरसों के तेल में लहसुन पकाकर इस तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं। विज्ञानिकों ने इस बात को साबित भी किया है कि लहसुन अस्थमा की आशंका कम करने में मदद करता है। अगर लहसुन का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो लहसुन खाना उपयोगी हो सकता है।
9. वेट लॉस- यह पढ़कर आप सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि लहसुन वजन कम करने में कैसे मदद कर सकता है? आपको बता दें कि लहसुन एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए कसरत करते समय कैलोरी बर्न होती है जिससे वजन सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है। कहा जाता है कि लहसुन को कच्चा खाने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं। लहसुन की सफलता पाने के लिए आपको इसका सेवन सही तरीके से करना होगा।
10. मजबूत हड्डियां- एक अध्ययन को चूहों पर किया गया है और जिसमें यह सामने आया है कि लहसुन के तेल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। अस्थि अवशोषण एक प्रोसेस है जिसमें हड्डियों के टिश्शू टूट जाते हैं और मिनरल्स के रुप में बाहर निकलते हैं। यह खून में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देते हैं जिससे किडनी के ऊपर परत बन सकती है जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है। लहसुन के तेल का सेवन करने से आप ऐसी स्थिति से बच सकते हैं।
11. Heart का रखे ख्याल- गर्म पानी के साथ लहसुन खाने पर यह दिल का ख्याल भी रखता है. इसमें कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी पाई जाती है. कच्चे लहसुन का सेवन करने से आप दिल की जुड़ी बीमारियों की चपेट में नहीं आएंगे. यह ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन करके हृदय रोग के खतरे को भी कई गुना तक कम कर सकता है.
12. सर्दी- जुकाम से बचाता- लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटी फंगल तत्व होते हैं. यह बॉडी को कई बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं. इम्यून सिस्टम होता है. सुबह खाली पेट लहसुन लेने से सर्दी-जुकाम (Cough And Cold) से बचा जा सकता है.
13. पौरुष शक्ति बढ़ाए- गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने के कारण बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है. इससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन इनक्रीज होते हैं. पौरुष शक्ति के लिए यही हार्मोन काम करते हैं.
यह भी पढ़ें-Pyaj khane ke Fayde aur nuksan | लाल प्याज खाने के फायदे
यह भी पढ़ें-Aloo Khane Ke Fayde देसी टिप्स और ट्रिक्स आलू खाने के फायदे और नुकसान
यह भी पढ़ें-Tamatar ke fayde रोज एक टमाटर खाने के फायदे, ये बीमारियां रहेगी आप से दूर
लहसुन खाने के 6 नुकसान
- जब तक आपको लहसुन से एलर्जी नहीं है तब तक आपको लहसुन से परहेज़ नहीं रखने चाहिए। लेकिन जिस चीज़ के फायदे होते हैं उसको साथ ही नुकसान भी होते हैं। लहसुन के नुकसान से जुड़ी जानकारी आप नीचे से जान सकते हैं।
- कच्चे लहसुन के सेवन से गैस, उलटी और पेट खराब होने की परेशानी हो सकती है।
- अगर आपको पहले से ही पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं तो लहसुन से परहेज़ करें या फिर लहसुन के सेवन पर खास ध्यान दें।
- ज़्यादा लहसुन खाने से ही लहसुन के नुकसान होते हैं। जैसे कि अधिक मात्रा में लहसुन के सेवन से मुंह में बदबू लंबे समय के लिए रह सकती है।
- अगर आप सर्जरी करवाने वाले हैं तो लहसुन से परहेज़ रखें।अगर आपको एसिडिटी की परेशानी हो लहसुन के सेवन से बचें क्योंकि इससे एसिडिटी बढ़ सकती है।
- अगर आपका ब्लड प्रेशर अकसर लो रहता है तो लहसुन से परहेज़ रखें क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर सामान्य से और भी कम हो सकता है।
दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको Lahsun khane ke Fayde aur Nuksan के बारे में जानकारी दे दी है हमें उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट हेल्पफुल साबित होगी ।